संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

Shekhar Sharma
2 Min Read

संस्कृत सप्ताह के अन्तिम दिवस के अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के मूल श्लोकों का सस्वर पाठ सम्पन्न

Meerut/ चौधरी चरण सिंह वि.वि. परिसर स्थित संस्कृतप्राच्यभाषा विभाग में संस्कृतसप्ताह के अन्तिम दिवस के अवसर पर सहविभागाध्यक्ष डा. प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा के अतिविशिष्ट ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ समवेत स्वर में किया।

18 अध्यायों के 700 संस्कृत श्लोक

भगवद्गीता के 18 अध्यायों के अन्तर्गत आने वाले 700 संस्कृत श्लोकों का अनवरत पाठ डेढ घण्टे में सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व डा. प्रशान्त शर्मा ने श्रीमद्भगवद्गीता का माहात्म्य संक्षेप में बताते हुए विद्यार्थियों को शुद्ध संस्कृत उच्चारण करने तथा संस्कृत के मूल ग्रन्थों का पाठ करते हुए शास्त्रसंरक्षण हेतु प्रेरित किया। गीता पाठ के इस अनुष्ठान में डा. ओमपाल सिंह, डा. सन्तोष कुमारी, श्री तुषार गोयल समेत शिवानी, रिया, रितिका, हिमानी व सन्नी ने सोत्साह सहभागिता की। सहविभागाध्यक्ष ने बताया कि विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की प्रेरणा तथा कला संकायाध्यक्ष प्रो. अतावीर सिंह के मार्गदर्शन में विभाग में तथा विभाग से बाहर संस्कृत को लोकप्रिय बनाने व भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण हेतु निरन्तर उपयोगी कार्यक्रम किये जा रहे हैं। श्री साहिल तरीका, सुमित शर्मा, बबलू समेत विभागीय कार्यालय के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

TAGGED:
Share This Article