
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री श्री अंकुर शर्मा कैंट विधायक ने किया स्वागत
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री श्री अंकुर शर्मा ने काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। संगठन के दोनों बड़े नेताओं के प्रथम मेरठ आगमन पर मेरठ कैंट विधानसभा स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध बाबा श्री औघड़नाथ मंदिर में भव्य स्वागत एवं दर्शन-पूजन का कार्यक्रम रखा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश मंत्री ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर क्षेत्र व देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
ये रहे मौजूद
इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मंत्री सोमेंद्र तोमर, संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अंकित मनु सदर, कमल दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, भोपाल प्रजापति के अलावा तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल एवं महानगर कार्यकारिणी के सदस्य तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विधायक अमित अग्रवाल के संयोजन में संपन्न हुआ।
विकास


