अनुपमा निधि को भावभीनी विदाई

Shekhar Sharma
3 Min Read
अनुपमा निधि को भावभीनी विदाई

इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज शास्त्री नगर से हुई हैं सेवानिवृत्त अनुपमा वशिष्ठ

मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इण्टर कॉलेज, एल-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, मेरठ में अनुपम निधि वरिष्ठ प्रवक्ता अंग्रेजी के सेवानिवृत होने पर उत्कृष्ठ सेवा के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा, अनुपम निधि, अनंत विश्वास, अभिन्ना सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अतुल्य सक्सेना, रवि जौहरी,रोहित खन्ना,दक्ष यशवर्धन, प्रिया विश्वास, अनन्या सक्सेना, पूजा जौहरी, जया खन्ना, शिवानी सक्सेना, श्रुति श्रीवास्तव, इरा, सिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया ।

अभिनंदन पत्र सौंपा

प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने श्रीमती अनुपम निधि को शाल, कलगी, पटका, फूलों के बुके एवं पुष्प माला पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया | प्रधानाचार्या डाॅ मृदुला शर्मा जी एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने श्रीमती अनुपम निधि जी एवं उनके परिवार के समस्त सदस्यों को फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया | विद्यालय की छात्राओं ने ढोल नगाड़ों के साथ श्रीमती अनुपम निधि एवं उनके परिवार का तिलक करके स्वागत किया। प्रधानाचार्या डाॅ मृदुला शर्मा जी ने श्रीमती अनुपम के सौम्य व्यवहार, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा – ज्ञानदीप बन प्रज्वलित किया जगत उजियार ।
सत्यनिष्ठ सेवा रही, कर्म रहे निष्काम ।
शिक्षा के इस धाम में, रचा अमिट आयाम
मधुर वचन मुस्कान से, जीते सबके मन ।

सुंदर गीत और नृत्य

मंच का संचालन विद्यालय शिक्षिका श्रीमती प्रियंका भारद्वाज ने किया | विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय शिक्षिका श्रीमती निधि राजवंशी के निर्देशन में स्वागत गीत एवं नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर मृदुला शर्मा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय शिक्षिका वंदना सिंह ने कहा यह विदाई केवल विदाई नहीं है। हमें अनुपम निधि की याद हमेशा आती रहेगी एवं चलते चलते कभी अलविदा ना कहना गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने अपने उद्बोधन में भाव विभोर होकर उनके कार्यों की सराहना की और उनसे मार्गदर्शन लेकर आगे कार्य करने के लिए आश्वासन दिया। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने अनुपम निधि जी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने आए सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं वंदना सिंह, अम्बिका देवी, सुषमा बिन्द, निधि राजवंशी, सुमन शर्मा, शशि प्रभा, संजू चौधरी,प्रिया गौड़, रेनू शर्मा,दीपमाला पटेल, शालू शर्मा, मीनू शर्मा, मोनिका, आरती शर्मा, अंजू दीक्षित एवं कार्यालय सहायक अमित कुमार आदि उपस्थित रहें |

Share This Article