कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, प्रबंध समिति ने दी हिन्दी दिवस की बधाई
मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रधानाचार्य शरद त्यागी की प्रेरणा से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सृजनात्मकता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
हिंदी सप्ताह के अंतर्गत कक्षा-वार गतिविधियाँ निर्धारित की गईं। कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने अभिनय द्वारा कविता-पाठ, कक्षा 4 से 5 के विद्यार्थियों ने सुलेख, कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने पत्र-लेखन, कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने सूचना-लेखन, कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने अनुच्छेद-लेखन, कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने अभिनय द्वारा संवाद-प्रस्तुति तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने विज्ञापन-लेखन गतिविधि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि, प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग तथा अपनी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंध समिति ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन,. एवं कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन ने सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में हिंदी सप्ताह का समापन किया गया। हिंदी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा की समृद्धि एवं महत्त्व को समझने का प्रयास किया।


