तलाशी के नाम पर चोटी तक दी खुलवा

Shekhar Sharma
2 Min Read

परीक्षा केंद्रों पर जूते मौजे उतरवार कर ली गयी अभ्यार्थियों की तलाशी, नकलविहिन परीक्षा का किया दावा्र

मेरठ। शहर के 23 सेंटरों पर पीजीटी प्रवेश परीक्षा-2022 को नकल विहिन कराने के नाम पर महिला परीक्षार्थियों की चोटियां तक खुलवा दी गयीं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर जूते उतरवा कर किसी अपराधी की मानिंद तलाशी करायी गयी। यहां मेरठ में 23 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा में कुल 37,072 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें आज 19,763 और 10 मई को 17,309 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 4 डिग्री कॉलेज, 18 माध्यमिक विद्यालय और 1 राजकीय स्कूल को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस और हिन्दी विषय की परीक्षा हुई और दूसरी पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कॉमर्स और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा।

दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से

यह परीक्षा 9 और 10 मई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की गयी। । दूसरी पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कॉमर्स और सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र आया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच भी की गई। आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों से डिटेल्स का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग की गई। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते और मोजे उतरवाकर भी चेकिंग की गई। महिलाओं की चेकिंग के लिए अलग से चेकिंग रूम बनाए गए हैं , जहां महिला कर्मियों द्वारा जांच की गई। अभ्यर्थियों के कड़े, सिक्के और अन्य संदिग्ध सामान केंद्र के बाहर ही रखवा लिए गए।

इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर रोक

कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

Share This Article