सचिन सिरोही को लेकर क्षेत्र के लोग पहुंचे थाने, सदर भूसा मंड़ी मंदिर के सामने खत्ता
मेरठ। सदर के भूसा मंड़ी इलाके में सड़क पर खत्ता बना दिए जाने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने थाना सदर बाजार पर पहुंचकर तहरीर दी। इस माक्े पर हिन्दू नेता सचिन सिरोही भी मौजूद रहे। सचिन सिरोही ने दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर खत्ता बना दिए जाने तथा कई बार कैंट बोर्ड में शिकायत किए जाने के बाद भी सफाई ना करासए जाने के आरोप लगाए। इसम मामले को लेकर क्षेत्र के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि कुछ लोगों ने मन्दिर के सामने मना करने के बाद भी खत्ता बना दिया है। जिससे वहां रहने वाले हिंदू परिवार परेशान हैं। इसी गंदगी की वजह से अनेक हिंदू परिवार पलायन भी कर चुके हैं। गंदगी फैलाने का काम जानबूझकर योजना किया जा रहा है।
लाउडस्पीकर का उतारने का विरोध
तहरीर में कहा गया है कि यहां शासन की रोक के बाद भी मस्जिद पर लगाया गया लाउडस्पीकर उतारे जाने का विरोध आसपास के लोगों ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर से लाउडस्पीकर हटा दिया गया है लेकिन मस्जिद से नहीं हटाया गया है। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि हिन्दू परिवारों के पलायन को ही मंदिर के सामने खत्ता बना दिया गया है। इसको लेकर सीईओ कैंट से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन मंदिर के सामने बना दिया गया खत्ता नहीं हटाया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। थाने पहुंचने वालों में सचिन सिरोही, मानसिंह, शारदा राय, अमन सोनकर, सुनील कुमार, शुभम, सुमित कुमार, देवी दयाल, नितिन कुमार, रज्जो देवी, लुबल, लक्ष्मी, नवीन आदि भी शामिल रहे।


