ऋषभ एकेडमी में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

Shekhar Sharma
2 Min Read

छोटे बच्चों ने श्रीराधा-कृष्ण की मोहन छवियों में किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऋषभ एकेडमी में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

मेरठ। छावनी सद के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित शहर के प्रतिष्ठित ऋषभ एकाडेमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके श्पर राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए। भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित प्रश्रोंत्तरी भी की गयी।° ऋषभ एकेडमी में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने बताया कि ऋषभ एकेडमी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण लीलाओं से संबंधित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर बाल रूप की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।छोटे छोटे बच्चों ने छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल और वो कृष्णा हैं पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया ढ्ढ इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक भावना को जागृत करना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद त्यागी एवं उप प्रधानाचार्य पवन कपूर ने विद्यार्थियों एवं समस्त ऋषभ परिवार को कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सारा वातावरण कृष्णमय हो गया।

जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई

कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी प्रीति शर्मा , नर्सरी अध्यापिका कुमारी साक्षी, श्रीमती रूबी अग्रवाल और श्रीमती शिखा का सहयोग रहा। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने सभी स्टाफ व बच्चों तथा उनके अभिभावकों को जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई दी है।

TAGGED:
Share This Article