ऋषभ में श्रमिक दिवस का आयोजन

Shekhar Sharma
2 Min Read

ऋषभ एकेडमी मेरठ कैंट में श्रमिक दिवस का आयोजन

मेरठ। छावनी के मंदिरा मार्ग स्थित ऋषभ एकेडमी में श्रमिक दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन तथा प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, धीमी गति दौड़ आदि प्रमुख रहे। इन गतिविधियों में श्रीमती बीना, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती सोनिया, श्री मुंदर एवं श्री कर्ण का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी कर्मचारियों के अमूल्य योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘कर्म ही पूजा है के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

गदगद नजर आए कर्मचारी

इस शानदार आयोजन और ऋषण एकाडेमी से मिले सम्मान से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने इसके लिए प्रधानाचार्य शरद त्यागी व ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा़ संजय जैन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रीति शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य श्री पवन कपूर एवं श्री प्रशांत सक्सेना का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सभी कर्मचारियों को उपहार वितरित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

TAGGED:
Share This Article