
यूरोपीय संघ की दो टूक लेबनान में हमले बंद किए बगैर शांति संभवन नहीं, पाकिस्तान दोबारा वार्ता की टेबल पर लाएगा ईरान व यूएस को, ट्रंप दे रहे लगातार धमकियां
नई दिल्ली। ईरान संघर्ष के नतीजों पर ब्रुसेल्स में हुई बैठक के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के संभावित बंद होने और लेबनान पर इजरायल के लगातार हमलों से क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता भंग होने पर टिप्पणी करते हुए यूरोपीय संघ ने दो टूक कहा है कि लेबनान जब तक आग की लपटों में घिरा है तब तक मिडिल ईस्ट में शांति संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने एक बार फिर से ईरान और अमेरिका को बातचीत की टेबल पर लाने के प्रयासों में जुट गया है, लेकिन जो हालात बने हुए हैं उनके चलते जानकारों को लगता नहीं कि बातचीत की टेबल पर दोबारा लाना इतना आसान होगा क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार दूसरे देशों के शीप जो स्ट्रेट होर्मूस जोकर गुजरेंगे उन्हें खत्म कर देने की धमकी दे रहे हैं।
दुनिया में गहराएगा संकट
अमेरिका के द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाॅकाबंदी किए जाने के बावजूद विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे दुनिया में संकट और भी ज्यादा गहराएगा। दुनिया बेहद बुरी महंगाई की चपेट में आ जाएगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि ईरानी बंदरगाहों की नॉकाबंदी में कोई भी देश अमेरिका के साथ नहीं है। दरअसल अमेरिका इस मामले में पीछे हटा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहले बयान आया था कि जो भी जहाज स्ट्रेट होर्मूज से होकर गुजरेंगे उन्हें अमेरिकी नेवी का सामना करना होगा, लेकिन अब केवल ईरानी बंदरगाहों की नॉकाबंदी की बात कही जा रही है।
अमेरिका को बताया समुंद्री डकैत
ईरानी सेना के कमांडरों ने उनके देश के बंदरगाहों की नॉकेबादी की कार्रवाई को डकैती की संज्ञा दी है। उन्होंने अमेरिका को समुंद्री डकैत कहकर संबोधित किया है और अपने देश के बंदरगाहों की सुरक्षा की बात कही है। ईरान संघर्ष के नतीजों पर ब्रुसेल्स में हुई बैठक के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के संभावित बंद होने और लेबनान पर इजरायल के लगातार हमलों से क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा है।


