मुलाकात के बाद बोले आजम खान मजबूत नेता, मजबूती से वोट बनवाने और अपना बूथ मजबूत कर जीतने का आह्वान
मेरठ/रामपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कदावर नेता आजम खान से मिलने के लिए मेरठ के वरिष्ठ सपाइयों को प्रतिनिधि मंडल रामपुर पहंचा। इस प्रतिनिधि मंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान एवं पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान वह उनके बड़े भाई अदीब आजम खान से मुलाकात की और जेल से रिहाई पर मुबारकबाद दी गई मेरठ से गए पूर्व पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल से बात करते हुए आजम खान साहब ने कहा की 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वह सर्व समाज भाजपा सरकार की गलत नीतियों व बढ़ती हुई महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहा है उन्होंने मजबूती से वोट बनवाने और अपना बूथ मजबूत कर जीतने का आह्वान किया।
इन्होंने की मुलाकात
इस अवसर पर तीनों से मुलाकात करने वालों में समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी पूर्व पार्षद व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चौधरी नरेश मलिक डाबका समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद रामदत्त शर्मा एवं युवा नेता अमर हैदर आज से कुशल मुलाकात की और उन्होंने सभी को दुआएं देते हुए कहा कि आप मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाया और 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर सांप्रदायिक और फासिस्टवादी शक्तियों को सत्ता से हटाने और धर्मनिरपेक्ष इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।


