


संविधान दिवस पर गौरव भाटी संग लखनऊ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
मेरठ। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में जि़ला कांग्रेस कमेटी, मेरठ के अध्यक्ष श्री गौरव भाटी के नेतृत्व में मेरठ जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंचकर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोनाÓ एवं कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च प्रारंभ हुआ। मार्च के दौरान पुलिस द्वारा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोनाÓ को डिटेन किए जाने की कार्रवाई की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
ये पहुंचे लखनऊ
मेरठ से लखनऊ पहुंचने वाले प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उदयवीर त्यागी, सय्यद आमिर रज़ा, जगदीश शर्मा, डॉ. ज़फरुल्ला, सय्यद रेहनुद्दीन, मास्टर आसिफ, बदर महमूद, सुनीता मंडल, रुस्तम सैफी, एस.के. शाहरुख, हेमंत प्रधान, नौशाद सैफी, अरुण त्यागी, डॉ. आदेश शर्मा, रियाज़ुल्ला, मुजीब खान, इमरान सैफी, अहमद उल्ला, मुजाहिद वाहिद, आबिद छिलोरा, इकराम कुरैशी, नूरू, कामेश रतन, प्रणव शर्मा, जीतू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। जि़ला कांग्रेस कमेटी, ने संकल्प लिया कि संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष सड़क से सदन तक लगातार जारी रहेगा।


