मेधावी छात्र छात्र अभिनंदन समारोह 29 को

Shekhar Sharma
3 Min Read

बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में होने वाले समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की 29 नवंबर ➡️29 नवंबर 2026 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में होने वाले छात्र-छात्र अभिनंदन समारोह की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक गीता अग्रवाल मुख्य संपादिका के सौजन्य से कमला देवी शिशु मंदिर शास्त्री नगर पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक में पिछली कार्रवाइयों की पुष्टि में छात्र-छात्र अभिनंदन समारोह की तैयारी पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामकुमार गुप्ता जी (उद्योगपति) को बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह में 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की योजना है। सम्मानित किए जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह और “वैश्य एकता इस स्मारिका” भी प्रदान की जाएगी। वैश्य शिरोमणि उपाधि से चयनित होने वाले नामों पर व विशिष्ट अतिथियों के नामों के चयन पर अपने विचार विमर्श चल रहा है।

बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित

वैश्य समाज मेरठ महानगर का 33वां मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर 2026 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ ही IAS, PCS, IIT परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मेधावी छात्र-छात्राओं की मार्कशीट 23 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर अभी तक लगभग 300 मेधावी छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाएं जमा हो चुकी है। समारोह के लिए यूपी बोर्ड में 60 प्रतिशत या उससे अधिक तथा सीबीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान के लिए पात्र माना गया है। समाज की ओर से मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने मेधावी बच्चों की मार्कशीट की छायाप्रति निर्धारित स्थान जल्दी से जल्दी जमा करने का कष्ट करें। ताकि सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा सके।

ये रहे मौजूद

बैठक में एकता स्मारिका की मुख्य संपादक गीता अग्रवाल, मुख्य महिला संयोजिका श्रीमती गीता जिंदल, उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, मुकुल सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पारस गुप्ता, अमित मित्तल, हर्ष गोयल, सुशील कुमार ‘भट्टे वाले’, अमित अग्रवाल सहित कार्यकारणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article