खुद कितनी संस्कारी है निकिता रावल वो इन तस्वीरों से समझा जा सकता है




निकिता का पब्लिसिटी स्टंट पड़ गया उन्हीं पर भारी, सोशल मीडिया पर किया जा रहा है जबरदसत ट्रोल, बैकफुट पर क्रिटिसाइज करने वाली निकिता
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्रीज में पांव जमाने के लिए इधर उधर भाग रहीं निकिता रावल ने हाल में ही फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर अभिनेता व कपूर खानदान के सदस्य रणबीर कपूर को निशाने पर लेते हुए उनकी बहिष्कार यानि #BoycotRanbirKapoor कंपेन चलाया हुआ है। इस बात से रणबीर की वाईफ आलिया ने निकिता को खूब खरीखोटी सुनाई है। आलिया की खरीखोटी के बाद निकिता अब बैकफुट पा आ गयी है। केवल आलिया ही नहीं निकिता को मुंबई की तमाम हस्तियों व इंडस्ट्रीज के कलाकारों ने ट्रोल करते हुए उनको नकली हिन्दू या हिन्दुत्व के नाम पर बड़ी ढोंगी तक करा दे दिया है।
पुराने इंटरव्यू का हवाला
निकिता ने रणबीर कपूर के एक पुराने इंटरव्यू का हवाला दिया जिसमें उन्होंने खुद को ‘बीफ खाने वाला’ बताया था। निकिता ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भगवान राम का किरदार नहीं निभाना चाहिए क्योंकि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। निकिता ने रणबीर कपूर के एक पुराने इंटरव्यू का हवाला दिया जिसमें उन्होंने खुद को ‘बीफ खाने वाला’ बताया था। निकिता ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भगवान राम का किरदार नहीं निभाना चाहिए क्योंकि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से रणबीर कपूर का तब तक बॉयकट करने की अपील की है जब तक कि वे अपने पुराने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते। हालांकि सोशल मीडिया पर #BoycotRanbirKapoor कंपेन चलाकर अब वह पछताती नजर आ रही हैं, क्योंकि लोगों ने उनकी जबरदस्त आलोचना की है।
पब्लिसिटी स्टंट
रणबीर के फैन्स ने निकिता को ट्रोल करते हुए कहा कि वह इंडस्ट्रीज में काम पाने के लिए यह पब्लिसिटी स्टंट का तरीका अपना रही हैं, लेकिन उनको इस हरकत की वजह से जो काम मिल भी कसता था उसके भी मिलने के चांस खत्म हो गए हैं। तमाम निर्माता अब निकिता से दूरी बनाने की बात कह रहे हैं। यहां बता दें कि रणबीर की रामायण फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही है पर इससे पहले ही रणबीर का नाम चर्चा में हैं।


