नर्सेज संघ ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Shekhar Sharma
3 Min Read

सूबे की योगी सरकार के अफसरों से 13 सूत्रीय औचित्यपूर्ण मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह

मेरठ। राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश ने अपनी 13 सूत्रीय औचित्यपूर्ण मांगों एवं समस्याओं का निराकरण के लिए आज काली पट्टा बांधकर प्रदर्शन कर प्रमुख अधीक्षक पीएल शर्मा चिकित्सालय को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र ही नर्सेज की मांगों को पूरा किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी न्यायपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी और फिर देश व्यापी आंदाेलन किया जाएगा। सभी नर्सेज स्टाफ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शैली भंडारी के नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। श्रीमती शैली भंडारी ने बताया कि अपनी मांगों के लिए उनका संगठन क्रमबद्ध रूप से प्रदर्शन करेगा। आज पहले दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में नर्सेज द्वारा विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर राजकीय कार्य किया यानि ड्यूटी की। 21 अक्टूबर, 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक 02 घंटे का कार्य बहिष्कार एवं चिकित्सालय परिसर में एकत्रित होकर शासन व प्रशासन का विरोध प्रकट किया जायेगा। 22 अक्टूबर, 2026 दिन ब्रहस्पतिवार को 11:00 बजे से स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदेश से आये नर्सिंग संवर्ग द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।

ये रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शैली भंडारी के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन में पवन कुमार मिना प्रदेश अध्यक्ष सं पडल अध्यक्ष), श्रीमता मंजू सिंह, माधवी अग्रवाल, सुदेय, योजना अग्रवाल, रेनू, संगीता सुनीता यादव, सपना, ज्योति, गौर, हिमाली चौहान, रेनू त्यागी, फेरी सपना, मिथलेख, सुनीता तेवोलफ, कुरबू राम रेखा पाल, निशा, अनुजा, तारावती रानी, पुराणा, तारावती आदि स्टाफ के सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इन्हें भी भेजी ज्ञापन की प्रति

जिन अन्य अधिकारियों को ज्ञापन की प्रति प्रेषित की गयी उनमें जिलाधिकारी के अला, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मण्डल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, प्रधानाचार्य एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, प्रदेश अध्यक्ष / प्रदेश महामंत्री, राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।



2
3.
Ꮽ
“
रहे।
श्री

137
“
प
15
16
-11)
59 900 000
41
“


(
संलग्न.
सादर मूल
RNS UP |100 58| 2026-2)
भवदीय Lower
पवन कुमार मिश्रा
अध्यक्ष, मेरठ
राजकीय नर्सेज संघ, उ०प्र०
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।
1 जिलाधिकारी महोदय, मेरठ।
low our
पवन कुमार मिश्रा मान अध्यक्ष, मेरठ
राजकीय नर्सेज संघ, उ०प्र०

Share This Article