पवन गुर्जर ने सीईसी का मांगा इस्तीफा

Shekhar Sharma
2 Min Read

भाकियू धन सिंह कोतवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी व्यवस्था का निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए और जनता जिसे चुने, उसी की सरकार बननी चाहिए। जुर्रानपुर स्थित गुर्जर भवन में भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल की बैठक हुई। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जोरशोर से उठायी गयी।

ये हैं मांगे

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के अलावा 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने और उनकी जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने भी मांग की गयी। पवन गुर्जर ने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन 1 नवंबर से 4 नवंबर तक मेरठ से दिल्ली तक पदयात्रा निकालेगा। प्रदेश अध्यक्ष नितेश पवार ने बताया कि पदयात्रा मेरठ सदर कोतवाली से शुरू होगी, जो अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की कर्मभूमि रही है। संगठन इस ऐतिहासिक जगह से जनजागरण अभियान शुरू करेगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में जितेंद्र शर्मा, गौरव गुर्जर, जिला अध्यक्ष सुजीत गुर्जर, विनोद काजीपुर, कुलदीप भड़ाना, विपिन भड़ाना, अनिकेत चौधरी, पाटू तोमर, फरदीन पहलवान, शाहरुख पहलवान, एमपी वसीम, आयुष शर्मा, अभिषेक गुर्जर, अमजद, नितिन भड़ाना, गौरव चुड़ियाला, बंटी चुड़ियाला, रोहित प्रधान, विनीत गुर्जर और अमरीक गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article