विहिप की मेरठ प्रांत के सभी विभाग केंद्रों पर जन्मशताब्दी कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंहल की जयंती के मौके पर विहिप की मेरठ प्रांत के सभी विभाग केंद्रों पर जन्मशताब्दी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमे अशोक सिंघल द्वारा हिंदू समाज के जागरण के लिए किए गए कार्यों, श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। महानगर के सूरजकुंड स्थित केशव भवन पर विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर मेरठ प्रांत के द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण में अशोक सिंहल द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में अशोक सिंघल के जीवन मूल्यों, राष्ट्रनिष्ठा एवं धर्मसेवा के संकल्प को स्मरण करने के लिए सभी कार्यकर्ता बंधु आगामी 1 नवंबर रविवार को दोपहर 2 बजे आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगा नगर में एकत्र होंगे। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर सुरेंद्र जैन संयुक्त महामंत्री विश्व हिंदू परिषद, मुख्य अतिथिजय प्रकाश राष्ट्रीय मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि अरुण गोविल सांसद, गुरुकुल प्रभात आश्रम कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती, मुकेश खांडेकर क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद व कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश मोहन गुप्ता कुलाधिपति आईआईएमटी विश्वविद्यालय भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में निमेष वशिष्ठ प्रांत संयोजक बजरंग दल एवं राजीव गर्ग प्रांत कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद उपस्थित रहे।


