पीएम हाउस पर राहुल प्रियंका का धरना

Shekhar Sharma
5 Min Read

जंतर मंतर पर युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा, विपक्षी दलों में उबाल, सोशल मीडिया के वीडियो बने पुलिस की मुसीबत

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एलओपी राहुल गांधी पीएम मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन शुरू किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता संसद से मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए। सभी नेता पहले राजाजी मार्ग पर जमा हुए थे। वहीं कई नेताओं को नारेबाजी करने के बाद हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों से पीएम आवास के बाहर धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उनपर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की धरना वापस लेने की मांग को ठुकरा दिया और धरना जारी रखने का फैसला लिया। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “वे (जितेंद्र सिंह) चाहते थे कि हम अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लें, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई थीं। हम चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो। हमारे विरोध प्रदर्शन में और भी सांसद, कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।” इससे पहले राहुल गांधी पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए युवाओं को देखने के लिए राममनोहर लाेहिया हॉस्पिटल पहुंचे। युवाओं पर लाठीचार्ज का मामला बुरी तरह से गरमाने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी डेमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पुलिस के कई आला अधिकारी आज सीजेपी अध्यक्ष दीपके से इस मसले पर बात करने के लिए जंतर मंतर पर चल रहे उनके धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के आला अफसर चाहते थे कि सीजेपी अध्यक्ष उनके साथ बंद करने में बात करें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा जा भी बात होगी वो युवाओं के बीच ही होगी। पुलिस के आला अधिकारी उनकी मानमुनव्वल करते रहे लेकिन बात नहीं बनीं। इसके अलावा लाठीचार्ज मामले को लेकर सदन में भी जमकर हंगामा हुआ।

पीएम हाउस पहुंचने की अपील

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हम कल छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरताओं का जवाब मांगने प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च निकालकर आए हैं। सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है।” उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि सरकार भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं व देश के युवाओं से पीएम आउस पहुंचने की अपील की है।

राहुल के कदम से मचा हड़कंप

राहुल गांधी के पीएम हाउस पर धरने के कदम से सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार की सबसे बड़ी मुसीबत देश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पीएम हाउस की ओर संभावित कूच है। माना जा रहा है कि इसको लेकर आने वाले दिनों में सरकार के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। यह भी संभव है कि कुछ अन्य विपक्षी दल और किसान तथा दूसरे संगठन भी पीएम हाउस की ओर कूच का निर्णय ले लें। जानकारों का कहना है कि यदि ये आशंकाएं सही साबित हुईं तो किसान आंदोलन से बड़ी व भारी समस्या सरकार के सामने खड़ी हो जाएगी।

कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

पुलिस नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई जवाबदेही नहीं ले रही है और संसद में चर्चा से बच रही है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते।” चन्नी भी प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों का क्या हाल हो रहा होगा।”

TAGGED:
Share This Article