
Meerut. सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कस्बा दौराला के हरि रिजॉर्ट्स में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर विचार गोष्ठी एवं मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पाल समाज के सम्मानित लोग पहुँचे. सभी ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा दिखाये गये मार्ग सुख-समृद्धि की राह पर चलने की प्रतिबद्धता दिखायी साथ ही इस अवसर पर पाल समाज की सैंकड़ों मेधावी छात्राओं को साईकिल भेंट कर सम्मानित किया.
इस मौके हजारों रहे मौजूद
इस मौके पर प्रोग्राम संयोजक सोनू पाल,पाबली व क्षेत्र के मुख्य सम्मानित लोग रामपाल प्रधान चिरौड़ी,राजकुमार पाल मटौर,सहदेव पाल टेहरकी,विनोद पाल अटेरना,आनन्दपाल बंशीपुरा,सुभाष पाल पाबली,जयपाल पाबली,नरेश प्रधान चिरौड़ी,टीटू पाल दौलतपुर,गौरव पाल दौराला, सुक्के पाल लोहिया,सुखवीर पाल बातनौर,विनयपाल प्रमुख,डॉ सतेंद्र पाल, डॉ अनिल पाल, सत्यप्रकाश पाल , अध्यक्ष पाल महासभा,कृपाल सिंह पाल,अध्यक्ष पाल समाज सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


