बैंक जाने से पहले ये पढ़ लें वर्ना पछताएंगे

Shekhar Sharma
2 Min Read

RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक रहेंगे बंद

नई दिल्ली। मई के महीने में यदि किसी वाणित्य कार्य से बैक जाने का इरादा बना रहे हैं तो यह खबर आपके मतलब कि है। इसको बढ़ने के बाद ही बैंक जाएंगे तो अच्छा रहेगा। आपका समय भी बचेगा और आप परेशानी से बचेंगे। हालांकि अच्छी बात यह है कि ऑन लाइन बैंकिंग वर्क को निपटा सकते हैं। बैंकों के बंद होने के बावजूद ऑन लाइन बैंकिंग काम निपटाने पर कोई मनाही नहीं है। वैसे भी आपकल लोग बजाए बैंक जाने के ऑन लाइन काम निपटाना बेहतर समझते हैं। मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि मई माह में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा।

महीने की शुरूआत ही अवकाश से

महीने की शुरुआत यानी 1 मई को छुट्‌टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे।

Share This Article