हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिक्षा परिणाम एक ही दिन आएगा, माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने की व्यवस्था
नई दिल्ली। जिन बच्चाें को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है वो रिलेक्स करे क्योंकि आज उनका परीक्षा परिणाम नहीं आ रहा है। हालांकि सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह के अंत या मध्य में परीक्षा परिणाम आ सकता है। परिणाम की तिथ और समय को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) किसी भी वक्त सूचना जारी कर सकता है। यह सूचना मीडिया और सोशल मीडिया के अलावा साइट पर भी मौजूद होगी। इसलिए लगातार साइट पर भी वॉच करते रहें। यहां बात दें कि बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, डिजीलॉकर results.digilocker.gov.in और SMS के जरिये चेक किया जा सकेगा।वैसे मई में यह परिणाम आ सकता है।
परिणाम ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, डिजीलॉकर results.digilocker.gov.in और SMS के जरिये चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा यदि कोई शंका है तो उसके भी समाधान का इंतजाम बोर्ड ने किया है।


