दस मिनट में टेंट उखाड़ दो वर्ना कर दूंगी इलाज

Shekhar Sharma
4 Min Read

टैंट हटाया तो महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी कमल का फूल हमारी भूल, महिलाओं को नसीहत कर रही हो फिर वही गलती

सैक्टर दो में धरना स्थल पर पहुंची सीओ सिविल लाइन के रवैये पर उबाल, जारी रहेगा धरना

मेरठ/ दस मिनट में टैंट उखाड़ लो वर्ना इलाज कर दूंगी। सीओ सिविल लाइन का इतना कहना था कुछ देर में टेंट तो हटा दिया गया, लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जैसे ही टैंट हटाया तो महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी कमल का फूल हमारी भूल। इस पर एक बार फिर महिलाओं को नसीहत दी गयी फिर वही गलती कर रही हो। भाजपा के खिलाफ कुछ मत बोले सरकार के खिलाफ कुछ मत बोलो। तभी पीछे से किसी ने फुस-फुसा दिया कि आप पुलिस अफसर हैं या भाजपा की नेता। खैर टैंट उखड़वा कर पुलिस वाले तो वहां से चले गए, लेकिन महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर है। उन्होंने आरपार की जंग का एलान कर दिया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि सीओ सिविल लाइन दोपहर करीब तीन और आते ही टैंट उखडवाने और इलाज कर देने की धमकी देने लगीं। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे इसी इलाके के भाजपा के एक व्यापारी नेता के द्वारा शिकायत किया जाना बताया जा रहा है।

सीओ बोलीं मिल रही हैं लगातार शिकायत

सीओ का कहना है कि लगातार बाजार से शिकायत हो रही है कि सड़क पर टेंट लगने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते हमने टेंट हटवाया है। सेक्टर दो की महिलाओं ने बीते दिन धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का जाप करने के बाद कमल का फल हमारी भूल के नारे भी लगाए थे। वहीं सेक्टर 4 में भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन वहां पुलिस द्वारा कोई टेंट नहीं हटवाया गया है क्योंकि वह सड़क से हटकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।

जारी रहेगा धरना

सेक्टर 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित मोगा ने बताया कि को सीओ द्वारा अव्यवस्था का कारण बताते हुए हमारा टेंट हटवाया गया है। इसके बाद भी महिलाओं का धरना अभी जारी है महिलाएं धूप में ही बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। सेक्टर 2 में आपसी मतभेद के चलते तीन दिन पहले ही सेक्टर 2 का अध्यक्ष भी बदल गया था उसी के बाद से यह शिकायतों का दौर चला और टेंट हट गया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि है आपसी मतभेद का ही नतीजा है कि हमारे टैंट की शिकायत हुई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इस बीच में सेक्टर दो का धरना दो बार स्थापित भी हुआ। इसके बाद सेक्टर चार में धरने की शुरूआत हुई और सेक्टर दो का धरना भी शुरू हो गया।उसके बाद अब लगभग 15 दिन से महिलाएं फिर से धरने पर बैठे हैं जिनका आज पुलिस द्वारा टेंट हटा दिया गया।

Share This Article