शांत हो गयी वो सुरीली आवाज

Shekhar Sharma
2 Min Read
RIP आशा भोसले

फिल्म इंडस्ट्रीज ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर, करीब सत्तर साल तक चलाया अपने आवाज का जादू

नई दिल्ली। सुरीली आवाज शांत हो गयी। देश और दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से उनके फैन्स गमगीन है। आशा भोसले के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्रीज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़़ा है। उनके चाहने वाले और इंडस्ट्रीज के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुचने लगे। देश की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सुरीली आवाज शांत

 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

ब्रीच कैंडी में किया था भर्ती

गंभीर बीमारी के चलते परिवार वालों ने आशा भोसले के मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॉस्पिटल में भर्ती किया था।  उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनका हेल्थ अपडेट साझा करते हुए लिखा था, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ जमा होने लगी। साथ ही आशा भोसले के आवास के बाहर भी लोग एकत्र होने लगे। आज उनके निधन की दुखद खबर मिली तो उनके चाहने वाले फूट-फूटकर रोने लगे।

Share This Article