काव्य महोत्सव में पहुंचे ऋषभ सचिव डा. संजय

Shekhar Sharma
2 Min Read

मेला नौचंदी में आयोजित नवचंडी काव्य महोत्सव में कवियों को सुनने के लिए पहुंचे थे डा. संजय जैन, कवियों ने भी की मुलाकात

मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित शहर की अग्रणीय शिक्षण संस्था ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के बीच लंबी चर्चा और भेंटवार्ता हुईं। डा. संजय जैन मेला नौचंदी में आयोजित नवचंडी काव्य महोत्सव में शामिल होने लिए पटेल मंडप में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के सभी बड़े नेताओं से मुलाकात हुई। काव्य महोत्सव में आए कवियों से भी डा. संजय जैन से मुलाकत की। डा. संजय जैन ने इस महोत्सव को मेला नौचंदी का सबसे शानदार व सफल कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

भाजपा के नेता जो मौजूद रहे

काव्य महोत्सव का आयोजन भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने किया था। आयोजन में कवियों की जिम्मेदारी कवि हरिओम पंवार को दी गयी थी। भाजपा के जो नेता इस मौके पर पहुंचे थे उनमें कैंट विधायक अमिम अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, अंकित मनू, नितिन बालाजी,गणेश अग्रवाल, अमित मूर्ति, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, मयंक अग्रवाल आदि भी शामिल रहे।

डा. संजय ने बताया शानदार आयोजन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी की ओर से कराए गए काव्य महोत्सव को ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने बेहद शानदा आयोजन करा दिया। उन्होंने बताया कि काव्य महोत्सव बेहद शानदार रहा। कवि हरिओम पंवार ने जितने भी कवियों को बुलाया था उन सभी ने शानदार काव्य पाठ किया। देर रात तक श्रोता काव्य महोत्सव में जमे रहे। यह आयोजन लंबे अरसे तक याद किया जाएगा।

Share This Article