कांवड़ यात्रा के दौरान गैर हिन्दुओं की दुकानों को लेकर दिया सख्त बयान, मुस्लिम होटल बंद कराने की चेतावनी
मेरठ। अखिल भारतीय हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्लिमों की दुकानों को लेकर भीषण गर्जना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि 30 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों की हिन्दू संगठन चैकिंग अभियान चलाएंगे। वह खुद भी इसमें शामिल होंगे। उनहोंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानदारों की पहचान और दस्तावेज जांचने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हिन्दुओं का पवित्र पर्व है। जो कई दिन चलता है। इस दौरान यात्रा मार्ग पर अनेक शिव भक्त भोजन करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि किसी गैर हिन्दू यानि मुस्लिम की दुकान पर भोजन ना कर लें।
करा देंगे होटल को बंद
सचिन सिरोही नें कहा कि मुस्लिम भोजनालय कांवड मार्ग पर मेरठ से हरिद्वार तक खुला मिलने पर या अपनी पहचान छुपाने की यदि किसी ने गलती की तो उसका ढावा व होटल आदि बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर दुकानों को लेकर और aimim के शादाब चौहान के द्वारा कांवड यात्रा पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कार्यवाही की माँग पुलिस प्रशासन से की है। कांवड़ यात्रा पर सवाल उठाने वाले AIMIM नेता को पाकिस्तान चले जाने की दी है। AIMIM नेता शादाब चौहान ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिया था बयान जिसको लेकर हिन्दू संगठन ने कहा कांवड यात्रा हमारी आस्था वर्षो पुरानी परंपरा इस पर टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे


