भाकियू इण्डिया के संदीप तितोरिया ने लगाए पौधे

Shekhar Sharma
2 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाकियू इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने किया पौधारोपण

मेरठ। आज भारतीय किसान यूनियन इंडिया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में माधवपुरम स्थित एकता पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया जी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण पर पहला वैश्विक सम्मेलन स्टॉक होम (स्वीडन) में आयोजित किया गया था। इस ऐतिहासिक सम्मेलन की शुरुआत 5 जून को ही हुई थी जिसके उपलक्ष्य में पहली बार 5 जून 1973 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना

इस दिन को मनाने का प्रमुख कारण और उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना। प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी सुरक्षित रहे। श्री तितौरिया ने बताया कि माधवपुरम स्थित सूखी पड़ी ग्रीन बैल्ट में 100 पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया, जिससे भविष्य में क्षेत्र में हरियाली और छाया मिल सके।

इस मौके उपस्थित रहे

इस मौके पर संजीव गुप्ता, सरदार अमनदीप सिंह, धर्मेन्द्र गुर्जर, संजीव अग्रवाल, दीपांशु तितौरिया, श्रीकांत सिंघल, विनोद गुर्जर, ओमकार यादव, आदेश गुर्जर, हाजी इमरान त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article