संभल स्थित हरिहर मंदिर में जला रहे थे जलाभिषेक को, पुलिस ने विवादित स्थल बता कर जाने से दिया रोक
मेरठ। हरिहर मंदिर संभल में जलाभिषेक की घोषणा के बाद दर्जनों की संख्या में शिव सैनिक शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख संदीप गर्ग के फूल बाग कालोनी स्थित निवास पर एकत्रित हुए और वहां से जैसे ही हरिहर मंदिर को प्रस्थान करने ही वाले थे कि थाना नौचंदी पुलिस उनके निवास पर पहुंच गई और जिला प्रमुख सहित सभी शिव सैनिकों को रोक कर जिला प्रमुख के निवास पर ही नजरबंद कर दिया। जिससे शिव सैनिक आक्रोशित हो गये और कहने लगे जब कोर्ट उस स्थल को विवादित मानता है तो वहां नमाज क्यों हो रही है? और यदि नमाज हो रही है तो जलाभिषेक क्यों नहीं करने दिया जा रहा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी कमल प्रजापति, प्रतीक कपूर जसवीर सिंह, सचिन चौधरी, कुंदन, पियुष कश्यप, विशन सिंह आदि दर्जनों शिवसेना नजरबंद कर दिए गये।
धर्मेंद्र प्रधान ने की भर्त्सना
शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र भारद्वाज ने संगठन के नेताओं को नजरबंद किए जाने की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या समान है। लेकिन पुलिस प्रशासन यह समझ ले कि शिवसैनिकों को इस प्रकार से रोका नहीं जाएगा। जो भी प्रण शिवसैनिक यूबीटी करते हैं उसको हर हाल में पूरा करते हैं।


