शिवसेना की दुर्गा माता यात्रा का समापन

Shekhar Sharma
2 Min Read

हिन्दुत्व की शक्ति जगाने के लिए नवरात्र मेंं पूरे नौ दिन चली यात्रा

मेरठ। नवरात्र के अवसर पर लगातार नौ दिनों तक चली शिवसेना की श्रीदुर्गा माता दौड़/यात्रा नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में प्रारंभ हुई, जिसका समापन कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर दुर्गा आरती के पश्चात हुआ। दुर्गा माता दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय , जय भवानी -जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय तथा हिन्दू धर्म की जयघोष की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिन्दुत्व की शक्ति को जगाने का प्रयास रहा है। संपूर्ण हिंदू समाज को भी नवरात्रि के पावन पर्व मां दुर्गा से आशीर्वाद के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई जैसी श्रद्धा एवं समर्पण तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के जैसा शौर्य पराक्रम मांगने की प्रथा को जन्म देना चाहिए ताकि एक स्वस्थ एवं नैतिक विश्व का निर्माण हो। इस यात्रा के आयोजन का उद्देश्य अपने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी के रक्त जैसी अग्नि, इच्छा शक्ति, शौर्य, पराक्रम, बुद्धिमत्ता, चतुरता एवं शीतलता का हमारे हिन्दू समाज में पुन: आना अत्यंत आवश्यक है। इस दौड़ से शक्ति के रूप में मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर हिन्दुत्व की जनजागृति लाने का एक प्रयास है(

ये रहे मौजूद

यात्रा में अवनीश आर्य, आकाश कन्नौजिया , सनी प्रधान , विरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, नेहा कौशिक, दिव्यांनी , मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, मुकेश वर्मा, गौरी शंकर भोला, किशन कटारिया, विनित जैन, जसवीर सिंह , विजय पाल , योगेश कौशिक, शिवम्, सत्यम, रूप राम राजपूत, अमित भारती, प्रदीप कुमार, प्रेम शंकर, बोस सिद्धार्थ , महेंद्र प्रजापति, कुंदन आदि शिव सैनिकों मौजूद रहे।

Share This Article