मेरठ। श्रीराम संकीर्तन मंडल ट्रस्ट लालकुर्ती में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा में भोले भंडारी को रिझाने का प्रयास करते हुए महिलाओं नेÓ भोले तेरे हम दीवाने दुनिया माने या ना मानेÓ की तान से मंदिर को गुंजायमान कर दिया। शकुंतला ठाकुर,वीनू मिर्ग, कमलेश आर्य ने एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत किए और सभी को झूमने पर विवश कर दिया। कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा ने 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन का वर्णन किया। उन्होंने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन,महाकालेश्वर ,ओमकारेश्वर,केदारनाथ ,भीमाशंकरकाशीविश्वनाथ ,र्त्यंबकेश्वर ,बैद्यनाथरामेश्वर आदि लिंगो का विस्तार से वर्णन किया।
तीज पर्व
हरियाली तीज होने के कारण मंदिर में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले आज के मुख्य यजमान श्रीमती लेखा गोविल पत्नी अरुण गोविल,(सांसद ),डॉली गुप्ता से विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।


