तो क्या दूसरी हत्या का इंतजार कर रही थी पुलिस

Shekhar Sharma
4 Min Read

ब‍िहार के अरर‍िया ज़‍िले के फ़ारबिसगंज बाज़ार समिति इलाक़े दो हत्या से कानून व्यवस्था से लोगों का उठा विश्वास

नई दिल्ली। दो-दो हत्या होने से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज बाजार समिति इलाके में रहने वाले दहशत में है। उनकी नाराजगी पुलिस से अधिक है। वो साफ कहते हैं कि यदि पहली हत्या के बाद पुलिस सख्ती बरतती तो शायद दूसरी हत्या ना होती, लेकिन ऐसा लगता है मानों पुलिस को दूसरी हत्य का इंतजार था। जब दूसरी हत्या हो गई तब कहीं जाकर पुलिस पहुंची। इन हत्याओं के वीडियाे तक सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पहली हत्या के बाद जब भीड़ रवि चौहान को पीट रही थी तो पुलिस वहां मौजूद थी। पुलिस ने ही घायल को एडमिट कराया।

यह हुआ था

वायरल वीडियो में द‍िख रहा है क‍ि रव‍ि चौहान नाम का एक व्यक्ति नबी हसन नाम के एक शख्‍़स की गला काट कर हत्या कर देता है। इसके बाद वहाँ मौजूद भीड़ भी रवि चौहान को पीट-पीट कर गंभीर तौर पर ज़ख्‍़मी कर देती है। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने रवि को कैसे मारा इसका उत्तर पुलिस के पास भी नहीं।  “इस मामले में तीन एफ़आईआर दर्ज़ हुई हैं। रवि चौहान के परिवार की तरफ़ से अज्ञात लोगों, नबी हसन के परिवार की तरफ़ से रवि चौहान और वीडियो बना रहे अज्ञात लोगों और अररिया पुलिस की तरफ़ से भी अज्ञात लोगों पर एफ़आईआर दर्ज़ हुई है।

पहले दोस्त थे फिर मामूली बात पर हत्या

पुलिस की मानें तो मरने वाले एक दूसरे के परिचित व दोस्त थे फिर मामूली सी बात पर एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। बाज़ार समिति के गेट पर रवि चौहान नाम का व्यक्ति सत्तू और लिट्टी का ठेला लगाते थे. वहीं नबी हसन पिकअप वैन चलाते थे और बाजार समिति के सामान लाते-ले जाते थे। पुल‍िस की तरफ़ से जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के मुताब‍िक़, 45 साल के नबी हसन अमौना पंचायत के रहने वाले थे। यह इलाक़ा जोगबनी बॉर्डर से कुछ पहले पड़ता है. वहीं 33 साल के रवि चौहान, फ़ारबिसगंज के ही मटियारी के रहने वाले थे। बाज़ार सम‍ित‍ि में फल की आढ़त लगाने वाले रव‍ि कुमार बताते हैं क‍ि ये दोनों पहले से ही एक-दूसरे से परिचित थे और दोनों में आपसी तनातनी भी चलती रहती थी. गुरुवार सुबह नबी हसन अपनी पिकअप वैन लेकर बाजार समिति पहुँचे थे। यहाँ रवि चौहान और नबी हसन के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई लेकिन बाद में यह बहस आक्रामक हो गई और रवि चौहान ने चाकू से नबी हसन पर वार कर द‍िया।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक़, रवि चौहान ने बाज़ार समिति के आगे धारदार चाकू से नबी हसन का गला काट द‍िया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने रवि चौहान का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्‍़मी कर दिया। रवि चौहान को इलाज के लिए फ़ारबिसगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

TAGGED:
Share This Article