
गंभीर पुरानी (क्रॉनिक) बीमारी से जूझ रहे थे। अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर Lionel Messi के पिता और उनके दो दशकों से अधिक समय तक मैनेजर रहे जॉर्ज मेसी (Jorge Messi) का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से एक गंभीर पुरानी (क्रॉनिक) बीमारी से जूझ रहे थे। अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने vkt शनिवार को इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।
अरसे से थे गंभीर बीमार
जॉर्ज मेसी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं और एक पुरानी बीमारी (Chronic Illness) से जूझ रहे थे। जून 2026 में फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें आई थीं, जिसके बाद लियोनेल मेसी मैदान पर काफी भावुक नजर आए थे। उस समय मेसी के परिवार ने एक बयान जारी कर अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि जॉर्ज डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। पिता की गिरती सेहत के कारण ही जुलाई के अंत में मेसी ने MLS ऑल-स्टार मैच से भी दूरी बना ली थी ताकि वे अपने पिता के साथ समय बिता सकें।
बार्सिलोना की जर्नी
यह जॉर्ज मेसी ही थे जिन्होंने स्पेनिश क्लब FC Barcelona के साथ बातचीत की और मेसी को यूरोप ले गए, जिसके बाद फुटबॉल इतिहास की सबसे महान कहानी लिखी गई। मेसी के बचपन के क्लब Newell’s Old Boys ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “जॉर्ज वह स्तंभ थे जिन्होंने अपनी पत्नी सेलिया कुकिचिनी के साथ मिलकर सर्वकालिक महान खिलाड़ी के करियर को विजन, अनुशासन और स्नेह के साथ संवारा। फुटबॉल की दुनिया के शीर्ष तक पहुंचने के हर कदम पर उनका पर्दे के पीछे का नेतृत्व आवश्यक था।”
दुनिया का फुटबाल जगत शोक में डूबा
जॉर्ज मेसी के निधन पर फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। CONMEBOL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम कॉनमेबोल की ओर से इस गहरे दुख की घड़ी में लियोनेल मेसी, उनके परिवार और उनके प्रियजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” दुनिया भर के क्लबों, खिलाड़ियों और मेसी के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए मेसी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मशहूर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट Farbrizio Romano सहित दुनिया भर के खेल दिग्गजों, क्लबों और करोड़ों फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए मेसी, उनकी मां सेलिया, भाइयों रोड्रिगो व मटियास और बहन मारिया सोल के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।


