







(OTT) प्लेटफॉर्म्स के आगमन के बाद कई अभिनेत्रियों ने स्क्रिप्ट की मांग के अनुरूप ऑन-स्क्रीन बोल्ड और न्यूड दृश्य दिए
नई दिल्ली/मुंबई। ग्लैमर इंडस्ट्री में ‘जो दिखता है, वही बिकता है’ का सिद्धांत काफी हद तक काम करता है। जब किसी नए कलाकार के पास बड़े बैनर या फिल्मी पृष्ठभूमि का सहारा नहीं होता, तो वे अक्सर अपनी छवि (Image) बदलने या चर्चा में आने के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट और मीडिया की सुर्खियों में जगह बनाना होता है, ताकि कास्टिंग के समय उन पर नजर पड़ सके। भारतीय सिनेमा, विशेषकर बॉलीवुड में, समय के साथ कहानी कहने के तरीकों और पात्रों के चित्रण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां एक दौर में रूपहले पर्दे पर रोमांस को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया जाता था, वहीं समानांतर सिनेमा (Parallel Cinema) और आधुनिक ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स के आगमन के बाद कई अभिनेत्रियों ने स्क्रिप्ट की मांग के अनुरूप ऑन-स्क्रीन बोल्ड और न्यूड दृश्य दिए हैं। सिनेमा की अभिनेत्रियों ने बोल्ड फोटोशूट का रास्ता अपनाया, ताकि बॉलीवुड के निर्माता उन्हें आधुनिक और ग्लैमरस किरदारों के लिए उपयुक्त मानें। इनमें आलिया भट्ट, दिशा पटानी, दीपिका पादुकोण सरीखी एक्ट्रेस समेत ऐसी एक्ट्रेट की लंबी लिस्ट है। काय की माया दिखाने के लिए कहानी की डिमांड का नाम दिया जाता है। लेकिन तमाम ऐसी एक्ट्रेट हैं जो केवल सोशल मीडिया पर गदर मचाने के लिए ऑन कैमरा कपड़े उतारने को उताबली रहती हैं।
पुराना है कपड़े उतारने का चलन
मुंबईया फिल्म नगरी में माया कमाने के लिए काया का सहारा लेना बुरा नहीं माना जाता। यह चलन वैसे भी फिल्मों में बहुत पुराना है। ऐसी एक्ट्रेट की एक लंबी लिस्ट है। इनमें सिमी गरेवाल (सिद्धार्थ – 1972) ने 1970 के दशक में, कॉनराड रूक्स की फिल्म ‘सिद्धार्थ’ में एक न्यूड दृश्य देकर सिनेमा जगत को चौंका दिया था।केतन मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपा साही और शाहरुख खान के बीच फिल्माया गया अंतरंग दृश्य अपने समय का सबसे चर्चित विषय था। 19वीं सदी के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में नंदना सेन ने ‘सुगंधा’ में न्यूड हो गयीं। लीना यादव द्वारा निर्देशित ‘पार्च्ड’ ग्रामीण भारत की उन महिलाओं की कहानी थी जो पितृसत्तात्मक समाज की बेड़ियों को तोड़ती हैं। फिल्म में राधिका आप्टे और आदिल हुसैन के बीच फिल्माया गया दृश्य एक ऐसी महिला की मुक्ति और अपनी देह पर अधिकार के एहसास को दर्शाता है, जिसने कभी प्रेम और सम्मान महसूस नहीं किया था। दुर्भाग्यवश, फिल्म के रिलीज होने से पहले यह क्लिप इंटरनेट पर लीक हो गई थी। ओटीटी क्रांति के शुरुआती दौर में वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में ‘सुभद्रा’ के किरदार में राजश्री देशपांडे के बोल्ड दृश्य ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा का है। मॉडलिंग की दुनिया से आईं पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी हस्तियों ने मुख्यधारा की बड़ी फिल्मों से पहले ही अपने बोल्ड फोटोशूट्स, बयानों और डिजिटल कंटेंट के जरिए जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं।


