ईरान व यूएस में फिर होगी बातचीत

Shekhar Sharma
2 Min Read

इस्लामाबाद में बैठेंगे दोनों देशों के वार्ताकार, बातचीत में कोई रास्ता निकलने पर उतारू है अमेरिका, ईरान ने मांगा मुआवजा

नई दिल्ली। सीजफायर खत्म होने से पहले अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होने जा रही है। दूसरी बार भी बातचीत पाकिस्तान के प्रयासों से इस्लामाबाद में होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार बातचीत के दौरान दोनों ही ओर से तलखी देखने को नहीं मिलेगी और कोई ना कोई रास्ता जरूर निकल आएगा। अमेरिकाा बार-बार बातचीत और सीजफायर ना बढ़ने और लड़ाई खत्म करने की बात कह रहा है, लेकिन पहली तरह इस बार भी ईरान को अमेरिकी बातों पर संदेश बना हुआ है।

तैयार है दोनों देशों के वार्ताकार

ईरान और अमेरिका के वार्ताकार तैयार हैं। बातचीत का ऐजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार अमेरिका का रूख काफी लचीला होगा। पश्चिमी न्यूज रिपोर्टस में कहा गया है कि अमेरिका किसी भी हाल में और कीमत पर ईरान से लड़ाई में निकला चाहता है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ईरान पर कोई कठोर शर्तों नहहीं थोपी जांएगी। ईरान भी नरमी के साथ पेश आएगा।

नुकसान की भरपाई को मांगा मुआवजा

बातचीत के दौरन ईरान की ओर से लड़ाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग पुरजोर तरीके से रखी जाएगी। ईरान ने पहले ही कह दिया है कि इस लड़ाई में उसको काफी नुकसान पहुंचा है। यह नुकसान 270 अरब डालकर का है। इसकी भरपाई किया जाना जरूरी है। माना जा रहा है कि अमेरिका अपनी कुछ बातें मनवाने के लिए ईरान में हुए नुकसान की भरपाई को राजी हो जाएगा।

TAGGED:
Share This Article