आज चोरी तो अगले दिन लगड़ा

Shekhar Sharma
3 Min Read

सीएम योगी आदित्यनाथ की अपराधियों को चेतावनी, बोले अगर आज चोरी करेंगे, तो अगले दिन कानून उन्हें लंगड़ा कर देगा।”

नई दिल्ली/लखनऊ। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा, “यूपी में अपराधियों को पता है कि अगर आज चोरी करेंगे, तो अगले दिन कानून उन्हें लंगड़ा कर देगा।” उन्होंने पिछली सरकारों में ‘भर्ती के नाम पर होने वाली वसूली’ को लेकर भी अखिलेश और शिवपाल यादव की जोड़ी पर निशाना साधा। सीएम योगी ने एलान किया कि प्रदेश सरकार अगले छह माह में 1के लख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों और मंडी परिषद के 126 नवचयनित मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में यह घोषणा की।

युवाओं से खिलवाड़ का आरोप

मुख्यमंत्री ने हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें युवाओं के भरोसे के साथ खिलवाड़ करती थीं। नौकरी में बंदरबांट करती थीं। पैसे के बल पर नौकरी देती थीं। हमारी सरकार में बिना सिफारिश और लेनदेन के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। पारदर्शी भर्ती हो रही है।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 9.30 लाख ये ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं कर सकता।

सपा पर बोला हमला

वर्ष 2017 से पहले ऐसा नहीं था। जैसे ही नौकरी का विज्ञापन निकलता था, चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत वाला खानदान प्रदेश भर में वसूली के लिए निकल पड़ता था। नौजवान भटकता था, परिणाम नहीं आता था।न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। हमने तय किय कि नकल माफिया और विभिन्न संस्थाओं में बैठे माफिया की कमर तोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद हमने माफिया पर कार्रवाई की है। अब अगले छह माह में एक लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। पहले तीन माह में यूपी बोर्ड की परीक्षा होती थी और तीन माह में परिणाम आता था। उस समय की सरकार कहती थी, नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, नकल करवाते थे और नौजवान को किसी लायक नहीं छोड़ा था। हमने व्यवस्था सही की है। 15 दिन में परीक्षा होती है और 15 दिन में परिणाम आता है।

TAGGED:
Share This Article