चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में हंगामा

Shekhar Sharma
2 Min Read

आजाद समाज पार्टी के नेताओं कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिला प्रशासन की मार्फत राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मेरठ। सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बाराबंकी में हुए हमले किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सांसद की सुरक्षा की मांग की। पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला इसका प्रमाण है। पुलिस की मौजूदगी में काफिले पर हमला किया गया और बाद में कार्यकर्ताओं से भी अभद्रता की गई। उन्होंने सरकार से हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

डरी हुई है भाजपा

प्रदर्शन में शामिल भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चतर सिंह जाटव ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को देखकर भाजपा सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित मनुवादी ताकतें चंद्रशेखर आजाद को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं, लेकिन कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने और सांसद को Z+ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा खनऊ में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, 68,500 शिक्षकों की भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले की जांच कराने और इस्लामी धर्मस्थलों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा छोड़कर आसपा में आए कपिल मुखिया, संजीव पाल, मोहम्मद फारूक सैफी, पिंकल गुर्जर, सुनील राणा, फहीम रंगरेज, सुरेंद्र रछोती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article