कैंप कार्यालय पर कर्मचारियों का हंगामा

Shekhar Sharma
3 Min Read

नगरायुक्त के कैंप कार्यालय पर कर्मचारियों का हंगामा, सौरभ गंगवार से वार्ता के बाद कर्मचारी बोले सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत

मेरठ/विभिन्न मांगों को लेकर आज नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ (निर्वाचित यूनियन) ने नगरायुक्त के कैंप कार्यालय पर हंगामा किया। इनकी मुख्य मांगों में नगर निगम से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना था। प्रदर्शन के बाद में नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। वार्ता को लेकर कर्मचारियों ने बताया कि नगरायुक्त ने उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक रूख दिखाया है। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगरायुक्त को ज्ञापन दिया।

ये हैं मांगें

नगायुक्त से बातचीत में शामिल रहे अध्यक्ष विनेश मनोठिया, महामंत्री (आउटसोर्स) अंकुश महरोल, महामंत्री बब्बू वेद ने बताया कि ज्ञापन में आउटसोर्स सफाई कर्मियों को कांट्रेक्ट लेबर (रेगुलेशन एंड एबोलिशन) एक्ट 1970 के रुल 25 के अनुसार, अन्य नियमित कर्मियों तरह, समान वेतन दिलाने, कुशल होते हुए भी,सफाई कर्मियों को अकुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल कर,उनकी कुशलता का अपमान करने पर रोक लगाने/ अकुशल श्रेणी से मुक्त कराने, 5 जुलाई 1977 में ज़ारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु मा हाईकोर्ट प्रयागराज के आदेश के प्रकाश में, सफाई कर्मियों को वरिष्ठता क्रम में सूचीबद्ध कर, नियमित रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने, आउटसोर्स सफाई कर्मियों को, नयूटीमा, आनन्द, ईवज,सुशीला जसवंत राय, आदि हास्पिटलस भी ई एस आई सी के मुताबिक उपचार हेतु आवंटित किए जाने, मानक के अनुसार सफाई कर्मियों की भर्ती किए जाने, शिक्षित आउटसोर्स सफाई कर्मियों को सम्मानजनक पदों पर समायोजित किए जाने, हाजिरी स्थल बनाने, महिला सफाई कर्मचारियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था और शौचालयों की व्यवस्था, नूर नगर वाल्मीकि खाकरोबान की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने हापुड़ अड्डे पर हवलदार शहिद मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने, वाल्मीकि मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायें, आदि मांगे शामिल थीं। नगरायुक्त ने मांगों को लेकर सकारात्मक रूख अपनाया।

शासन को लिखेंगे पत्र

कर्मचारी नेताओं की मानें तो नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि ठेकेदारी खत्म करने व नियम 25 के अनुपालन के लिए शासन को पत्र जाएगा। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का आदेश आते ही तुरन्त लागू कराने का आश्वासन दिया गया और सफाई कर्मियों को वरिष्ठता क्रम में सूचीबद्ध करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। विनेश मनोठिया, बब्बू वेद, अंकुश महरोल ने कहा कि यदि संघ की मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो संघ को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में विनेश विधार्थी, सुरेश रिक्षपाल, अजय खलिफा, राजू मनोठिया, सुभाष पार्चा, विनोद महरोल, राकेश भगत, अरविंद शीर्षवाल, अरुण कुमार, ब्रह्मानंद, भारत रोहतगी, वीर भारत, राज कुमार वेद, राज कुमार टांक,संजय स्वामी,अमित बहनवाल, वरण आदि शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article