
स्कूल संचालक तक सुरक्षित नहीं कहां है पुलिस, इलाके में दहशत, लोग बोले हमलावरों का किया जाए एन्काउंटर
मेरठ। मवाना के राफन स्थित त्रषभ की प्रधानाचार्य रीना त्यागी के पति राहुल त्यागी की हत्या के इरादे से पहुंचा कुख्यात शातिर अपराधी राहुल चौहान कहीं भी जाकर छिप जाए पुलिस के हाथों से वह बच नहीं पाएगा। राहुल त्यागी स्वयं भी एक प्ले स्कूल चलाते हैं। जहां पर शानु त्यागी और उसके दो साथी अपराधी राहुल त्यागी की हत्या के इरादे से प्रीत नगर पहुंचे और जानलेवा हमला कर भाग निकले। लोगों का कहना है कि शानु कही भी छिपा हो, पुलिस उसको नहीं छोड़ेगी। वहीं दूसरी ओर कस्बे में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जब स्कूल संचालक तक सुरक्षित नहीं है तो जनपद में कौन सुरक्षित है। इस बीच जानकारी मिली है कि अपराधिक प्रवृत्ति का यह शख्स जिसका नाम शानु चौहान है वह ऋषभ एकाडेमी पर अवैध कब्जा करना चाहता है, लेकिन पूरा कस्बा शानुके खिलाफ है। वहीं दूसरी ओर इस अपराधी का एनाउंटर की मांग को लेकर लोग शीघ्र ही एसएसपी और डीएम से मिलने की बात कह रहे हैं।
यह हुआ
कस्बा मवाना के प्रीत नगर में राहुल त्यागी पुत्र सतपाल त्यागी निवासी गंगानगर प्ले स्कूल चलाते हैं। शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर शानु चौहान दो अन्य अपराधियों को साथ लेकर प्ले स्कूल पहुंचा और जाते ही धारदार हथियारों से उसने राहुल त्यागी पर जानलेवा हमला कर दिया। राहुल त्यागी ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी पत्नी के साथ ऋषभ में घुसकर मारपीट की गयी। वहां के स्टाफ से भी शानु चौहान और उसके अपराधी साथियों ने मारपीट की। बाद में अपने कृत्य के लिए शानु चौहान ने माफी मांग ली थी, लेकिन माफी मांगने के बाद भी उसने अपने मंसूबे नहीं छोड़े। वह लगातार डराने धमकाने की कार्रवाई करता रहा। वहीं दूसरी ओर शानु चौहान की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी पुलिस को मुहैय्या कर दी गयी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अपराधियों को पीतल का मजा चखाने वाली उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की पुलिस शानु चौहान जैसे अपराधी को कब पीतल का मजा चखाएगी। कस्बे के तमाम लोग चाहते हैं कि ऐसा शख्स कस्बे में नहीं रहना चाहिए उसका असली ठिकाना जेल की सलाखें हैं। पुलिस ने शानु चौहान और उसके अपराधी साथियों पर मुकदमा लिख लिया है, लेकिन इंतजार इसके पांव में पुलिस द्वारा गोली मारने का कस्बे के लोग कर रहे हैं।


