राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा की बैठकें

Shekhar Sharma
3 Min Read

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने की तैयारियों की समीक्षा, बसों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर हुआ मंथन

मेरठ। पहली बार मेरठ आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मेरठ के भाजपाई कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। केवल मेरठ ही नहीं प्रदेश भाजपा ने भी नितिन नवीन के वेस्ट यूपी के दो दिनी 21 व 22 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। एक दिन पहले प्रदेश संगठन के महामंत्री ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के संपन्न होने तक संगठन के महामंत्री मेरठ में ही कैंप करेंगे। वहीं दूसरी ओर आज कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय पर नितिन नवीन के आगामी 21 एवं 22 सितंबर को कार्यक्रम के मौके पर प्रस्तावित स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में महापौर हरिकांत अहलुवालिया, महानगर कार्यसमिति सदस्य अंकित सिंघल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा सहित पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण, कैंट विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षगण, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

ऐसे किया जा रहा है इंतजाम

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मेरठ आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था एवं आवागमन की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अमित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का क्रांतिधरा मेरठ में प्रथम आगमन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए विशेष अवसर है। उनके स्वागत को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल स्तर तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ बसों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बैठक में स्वागत कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, आवागमन, बसों के संचालन तथा कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

TAGGED:
Share This Article