मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल

Shekhar Sharma
3 Min Read

कैंट विधायक अमित अग्रवाल पहुंचे ऋषभ सचिव डा. संजय जैन के आवास पर क्षेत्र के लोगों को बतायीं मोदी सरकार की उपलब्धियां

मेरठ। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल साबित हुए हैं। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित कर पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सदर में वह ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन के आवास पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग जमा थे। यहां पहुंचने पर डा. संजय जैन ने कैंट विधायक का स्वागत किया।

प्रबुद्ध लोगों भेंट वार्ता

छावनी मंडल में कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने छावनी क्षेत्र में निवास करने वाले प्रबुद्ध लोगों से भेंट वार्ता कर मोदी सरकार के 12 साल के बेमिसाल कार्यों को विस्तृत रूप से लोगों को चर्चा कर बताया और कहा इन 12 सालों में भारत की रचनापूर्ण रूप से बदल गई है। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी की नीति को पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था है यह सब मोदी जी की 2014 में सरकार बनने के बाद पूर्ण हो सका।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ऋषभ सचिव डा. संजय जैन, भाजपा संगठन के महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया महामंत्री अंकित गुप्ता मनु वैभव सक्सेना उपाध्यक्ष नीरज राठौर मंत्री प्रिया भार्गव , सतीश भाटिया सेक्टर संयोजक सुधांशु शर्मा,भारत ,अमित सिंघल ,शैंकी गोयल, विशाल कंसल, रजत वालिया पूर्व सभासद रिनी जैन,अनिल जैन, अन्नत जैन आदि उपस्थित रहे ।

गांधी बाग में पौधारोपण

मेरठ। छावनी परिषद की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एमचुबाआओ ने पौधारोपण किया। इससे पहले भाजपाइयों ने बेगमपुल मैट्रो स्टेशन पर महानगर व छावनी मण्डल पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया महामंत्री अंकित गुप्ता मनु जिला मेरठ महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया,पूजा बंसल , वीनस शर्मा महामंत्री रविश अग्रवाल, नरेन्द्र उपाध्याय ,अभिनव अरोड़ा ,नीरज राठौर,हरीश साहू आदि उपस्थित रहे।

Share This Article