शहर के पूर्वा जाफते खान में दीवार गिरी

Shekhar Sharma
2 Min Read

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं छात्रावास की दीवार, साल 2007 में हुई आग की घटना के चलते बर्खास्त कर दिया थे तत्कालीन प्रधानाचार्य

मेरठ। महागर के वार्ड नंबर 47 के पूर्वा जाफते खान इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं छात्रावास की दीवार अचानक भर भराकर गिर गयी। दीवार गिरने से उसके नीचे खड़े कई दो पहिया वाहन दब गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। यह दीवार पहले से गिराऊ अवस्था में थी। इसको लेकर पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार था जिसके चलते वो शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहे थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त यदि वहां बच्चे खेल रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पूर्व में भी हादसा

पूर्वा अहिरान के प्राइमरी एवं जूनियर बेसिक विद्यालय एव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का छात्रवास है जिसका प्रबंधन बेसिक शिक्षा परिषद एवीएन नगर निगम के संयुक्त प्रबंधन में होता है। यहां पहले भी किताब चोरी और बेसिक शिक्षा परिषद की किताबों को आग लगाने की घटना वर्ष 2007 में हो चुकी है। उसमें तत्कालीन प्रधानाचार्य को बर्खास्त किया गया था। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रधानाचार्य एव छात्रवास की संचालिका एव चौकीदार तथा चपरासी की लापरवाही के कारण यह दीवार गिरी है। घटना को लेकर अफजाल सैफी पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम, संगीता राहुल राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूर्व पार्षद, संजय यादव सपा उपाध्यक्ष, आकीलअंसारी सचिन, शाह आलम कस्सार, हाजी सरताज कुरैशी आदि ने नगरायुक्त व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article