PVVNL एनर्जी स्टैक पर वर्कशॉप

Shekhar Sharma
2 Min Read


डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में उपभोक्ता सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, एनर्जी स्टैक पर पीवीवीएनएल की तीन दिवसीय कार्यशाला

मेरठ। डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे इंडियन एनर्जी स्टैक विषय पर, एक महत्वपूर्ण तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों, एएमआईएसपी एजेंन्सी एवं अन्य संबंधित हित धारकों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराना हैं। कार्यशाला मे स्मार्ट मीटरिंग आधारित ऊर्जा प्रबंधन तथा उपभोक्ता सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए इंडियन एनर्जी स्टैक की उपयोगिता से अवगत कराया गया।

लाभों पर विस्तृत प्रजेन्टेशन

विशेषज्ञों द्वारा आईईएस के विभिन्न घटकों एवं उनके उपयोग तथा उपभोक्ता एवं वितरण कंपनियों के लाभों पर विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि इंडियन एनर्जी स्टैक के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी संवाएँ अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक रूप में उपलब्ध होगीं। स्मार्ट मीटर डेटा की रियल-टाइम उपलब्धता से उपभोक्ता अपने ऊर्जा उपभोग की निगरानी कर सकेंगे और डिस्कॉम्स को बेहतर राजस्व प्रबंधन तथा डेटा आधारित निर्णय लेने में सहायता प्राप्त होगी। आईईएस के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निस्तारण, सेवा गुणवत्ता में सुधार, एटी एण्ड सी हॉनियों में कमी तथा बिजली चोरी की पहचान करने में सहायता मिलेगी। साथ ही एआई, इलेक्ट्रिक वाहन एवं डिजिटल ऊर्जा सेवाओं के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

एमडी ने बताया

कार्यशाला मे प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि इंडियन एनर्जी स्टैक विद्युत क्षेत्र को अधिक डेटा संचालित, उपभोक्ता केन्द्रित एवं विद्युत प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण पहल है। उन्होनें अधिकारियों से डिजिटल तकनीको के प्रभावी कियान्वयन तथा उपयोगिताओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए, निरन्तर प्रयास करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यशाला मे संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), पीके सिंह मुख्य अभियन्ता, आरईसी से दीप्ता, अंकित कुमार (डीजीएम), डिस्कॉम मुख्याल से रवि कुमार अधीक्षण अभियन्ता, मानवेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता, सतेन्द्र गंगवार अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article