समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक को पुलिस ने रास्ते में ही दिया रोक, दीपक के परिजनों से मिलना चाहते थे
मेरठ। बदरौली गांव में दीपक के परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक योगेश वर्मा को पुलिस ने गांव तक नहीं पहुंचने दिया। उनको रास्ते में ही रोक लिया गया। इसको लेकर सपा नेता ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है कि एक व्यक्ति दूसरे के दुख में भी मिलने नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी के नेता और मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधायक योगेश वर्मा को पुलिस ने रोका। योगेश वर्मा बदरौली गांव में दीपक के परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन बॉर्डर पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। योगेश वर्मा ने कहा कि हम पीड़ित परिवार का दुख बांटना चाहते हैं लेकिन पुलिस हमें किसी के दुख में भी जाने से रोक रही है। कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है कि एक व्यक्ति दूसरे के दुख में भी मिलने नहीं जा सकता। पूर्व विधायक योगेश वर्मा सोमवार को दीपक हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने बदरौली गांव पहुंचे। बदरौली में पुलिस ने योगेश वर्मा को रोक लिया। योगेश वर्मा को मृतक के परिजनों से मुलाकात करने से पुलिस ने रोका।
मृतक का भाई पहुंचा योगेश से मिलने
दीपक के भाई ने योगेश वर्मा से खुद जाकर की मुलाकात, परिवार को पुलिस के रोकने के जानकारी मिली तो भाई खुद पूर्व विधायक से मिलने पहुंचा। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि देश में ऐसी सरकार है इंसान अपना दुख भी किसी से नहीं कह सकता। दीपक के भाई से कहा इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ है। कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ करे कड़ी कार्यवाही करे।


