सदर में भगवान श्रीकृष्ण की छठ

Shekhar Sharma
1 Min Read

श्री माता महाकाली मंदिर के पास लाला जी चूड़ी वाले और छोटे भाई राहुल भारद्वाज शर्मा निक्की ने किया आयोजन

मेरठ। सदर बाजार श्री माता महाकाली मंदिर के पास लाला जी चूड़ी वाले और छोटे भाई राहुल भारद्वाज शर्मा निक्की के द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण जी की छठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें भाजपा फायर ब्रांड नेता दीपक शर्मा ने उपस्थित होकर मनमोहक भजनो का आनंद लिया,और भोग प्रसादी ग्रहण की। इस शुभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंकित शर्मा जी भी उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे

भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव में प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में शहर भर से श्रद्धालुजन वहां पहुंचे। इसके अलावा सदर और सदर सराफा बाजार तथा सदर कबाड़ी बाजार समेत छावनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लाेग यहां प्रसाद ग्रहण करने को पहुंचे। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

TAGGED:
Share This Article