मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से कैंप में हिमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, ब्लड प्रेशर की जांच की गयीं
मेरठ। सदर क्षेत्र के रविन्द्रपुरी खटीक मौहल्ला इलाके में आज लोगों के निशुल्क इलाज के मेडिकल कैंप लगाया गया। इस मेडिकल कैंप में शहर के सीनियर डाक्टर्स की टीम ने लोगों की जांच की और निशुल्क दवाएं भी दीं। कैंप का आयोजन संरक्षक पंकज खटीक व कमल खटीक के अलावा अध्यक्ष नीरज खटीक और उपाध्यक्ष गौरव खटीक ने सभी प्रकार से सहयोग किया। वो पूरे दिन कैंप पर ही रहे तथा वहां आने वाले मरीजों व तिमारदारों को सहयोग किया। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रसाद के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया कि समाज में कई लोग आर्थिक तंगी के कारण समय पर बीमारियों की जांच नहीं करा पाते हैं, जिससे आगे चलकर सामान्य बीमारियां भी गंभीर रूप ले लेती हैं। इस स्थिति को रोकने और समाज को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया है। जिसमें तमाम प्रकार की जांचें निशुलक की गयी और भारी संख्या में लोगों की जांच कर दवाएं भी निशुल्क दी गयीं। यह सभी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संभव हो सका।
ये जांचें की गयी
कैंप में हिमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, ब्लड प्रेशर के अलावा तमाम प्रकार की जांचे की गयीं। इस कैंप के लिए क्षेत्र के लोगों ने आयोजकों तथा मुख्य चिकित्साधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कैंप निकट भविष्य में दोबारा लगवाए जाएं ताकि लोग लाभ उठा सकें। आयोजकों ने भी निशुल्क कैंप के लिए सीएमओ का आभार जताया।


