संगठन के पेंच कसने आ रहे नितिन नबीन

Shekhar Sharma
3 Min Read

यूपी विधानसभा चुनाव के एलान से पहले वेस्ट की 71 सीटों को जीतने की रणनीति पर करेंगे चर्चा, 21 को मेरठ में 22 को सहारनपुर

मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव का अभी शंखनाद होना बाकि है, लेकिन चुनावों के एलान से पहले भाजपा आला कमान संगठन के पेंच कस लेना चाहते है। आलाकमान ने यह भी साफ कर दिया है कि यूपी का चुनाव केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में ही लड़ा जाएगा। प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिनी कार्यक्रम की समीक्षा कर रह हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर बाकायदा एक कंट्रोलरूम बनाया गया है। जहां वेस्ट यूपी के तमाम जनपदों से नेता पहुंच रहे हैं। यहां यह भी बता दें कि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वेस्ट यूपी खासकर मेरठ का यह पहला दौरा है। डा. वाजपेयी ने बताया कि वह 21 को मेरठ व 22 को सहारनपुर में रहेंगे। माना जा रहा है कि इन दोनों दिनों में वह वेस्ट यूपी की तमाम सीटों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने नितिन नबील के कार्यक्रम के चलते पूरे संगठन को हाईअलर्ट पर रखा है। वेस्ट के दो दिनी कार्यक्रम के दौरान सबसे ज्यादा फोकस बूथ टीम को लेकर होगा, जिसकी झलक पीएम मोदी के जन्म दिन के मौके पर आयोजित आर्शीवाद दीप कार्यक्रम में भी नजर आयी। नितिन नबीन के मेरठ दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर स्वागत की योजना है। इसके अलावा रास्ते में तोरण द्वार लगाने और पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान की भी तैयारी की जा रही है। दरअसल नितिन नबीन का यह दौरा वेस्ट के संगठन का टेस्ट भी माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नितिन नवीन के दौरे के मददे नजर क्षेत्रीय कार्यालय में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है।

इनसे होंगे रूबरू

नबीन बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की जानकारी लेंगे। उनका फोक्स वेस्ट यूपी की 71 सीटों पर रहेगा। वह क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें बूथ और शक्ति केंद्र से लेकर मंडल और जिला स्तर तक संगठन की स्थिति की नव्ज टटोलेंगे। पार्टी की तैयारियों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनाव से पहले संगठन की कमियों को दूर करने पर जोर है। पश्चिमी यूपी की सीटों को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जाएगा। महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गयी है।

TAGGED:
Share This Article