नितिन नवीन व विनोद तावड़े से मिले भाजपा नेता

Shekhar Sharma
3 Min Read

शहर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, व्यापारियों तथा समाजसेवियों का कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कराया उनसे परिचय

मेरठ। एक दिन पहले मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा नेता मिलने के लिए पहुंचे। नितिन नवीन एक दिन पहले मेरठ पहुंचे थे। उनके साथ सीएम योगी भी मेरठ पहुंचे थे तथा दोनों बड़े नेताओं ने सुभारति में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा संगठन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम योगी कार्यक्रम के उपरांत लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नितिन नवीन ने रात्री प्रवास मेरठ में ही किया। आज सुबह वह वरिष्ठ नागरिकों तथा भाजपा के कुछ खास बड़े नेताओं से मिले। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ शहर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, व्यापारियों तथा समाजसेवियों का उनसे परिचय करवाया।

सीधा संवाद

इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों ने नितिन नवीन से संवाद किया। नितिन नबीन ने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए उनके विचारों एवं अनुभवों को जाना। इसके उपरांत मार्स होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से विधायक अमित अग्रवाल ने आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

ये रहे मौजूद

मुलाकात करने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अलावा भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन, मयंक अग्रवाल, डा.वीरोत्तम तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अवश्वनी त्यागी, कवि हरिओम पंवार आदि के अलावा संगठन के कई दूसरे पदाधिकारी व कारोबारी भी शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article