अमित अग्रवाल का सेवा स्वच्छता अभियान

Shekhar Sharma
4 Min Read

कार्यकर्ताओं ने गांधी बाग में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं ‘स्वच्छता ही सेवाÓ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित अग्रवाल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत आज गांधी बाग में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत देशभर में नागरिक सहभागिता, श्रमदान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांधी बाग में आयोजित स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोग व कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षगण, सम्मानित पार्षदगण, महानगर एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर गांधी बाग परिसर में श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया।

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी जिम्मेदारी है : अमित अग्रवाल

विधायक कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा और सामूहिक जिम्मेदारी है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति सजग होगा, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा कि गांधी बाग जैसे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना केवल प्रशासन या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण का ध्यान रखें तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता के कार्यों में समाज की सक्रिय भागीदारी से सकारात्मक बदलाव को गति मिलती है। गांधी बाग में आयोजित यह अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
‘स्वच्छ मेरठ – स्वस्थ मेरठ
कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को केवल कार्यक्रम के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ मेरठ के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। ‘स्वच्छ मेरठ – स्वस्थ मेरठÓ के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

TAGGED:
Share This Article