महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव पर रकतदान शिविर

Shekhar Sharma
3 Min Read

लगातार 26 सालों से किया आ रहा है शिविर का आयोजन 127 यूनिट रक्त किया एकत्रित

मेरठ। अग्रकुल संस्थापक महाराज अग्रसेन के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीअग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी के द्वारा आज ग्रैंड ओरा बैंकेट (वेस्टर्न रोड एमपीएस स्कूल) के सामने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें समाज के जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 127 यूनिट रक्त दान किया गया। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी का उद्देश्य है समाज में किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्त से वांछित न होना पड़े और आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करा सके। संस्था के महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया यह रक्तदान शिविर पिछले 26 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर इच्छुक व्यक्ति को संस्था के द्वारा रक्त उपलब्ध कराया जाता रहा है इस वर्ष रक्त दान शिविर से अतिरिक्त दंत जांच शिविर सीनियर डेंटिस्ट डा. वेदांत कंसल द्वारा लगाया गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज के द्वारा एक्यूप्रेशर शिविर डॉक्टर गौरव मित्तल के द्वारा फिजियोथैरेपी शिविर भी लगाया गया रक्तदान महादान है । आवश्यकता पड़ने पर किसी का जीवन भी बचाया जा सकता है । कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का जन्म दिन भी मनाया गया। उन्होंने केक काटा और कार्यकर्ताओं व रक्तदान करने वालों को बांटा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल , सत्यप्रकाश अग्रवाल (पूर्व विधायक) ,राजेन्द्र अग्रवाल (पूर्व सांसद) , संजीव गोयल सिक्का (महामंत्री पश्चिम क्षेत्र भाजपा ), अजय गुप्ता (अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ), नीरज मित्तल ( उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ ),सुरेश गुप्ता (देवप्रिया पेपर मिल) अश्वनी गुप्ता (समाजसेवी) मुकेश सिंघल (पूर्व अध्यक्ष भाजपा), पवन मित्तल, अमित मूर्ति,सुधीर मित्तल , जयकरण गुप्ता रहे। महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया प्रथम बार संस्था द्वारा रक्त दान शिविर के अतिरिक्त अन्य जांच की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग ने की। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत संरक्षक राजेश अग्रवाल व रामप्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मुकेश अग्रवाल , सत्येंद्र अग्रवाल , डॉ. प्रफुल्ल राजवंशी , जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता मनु , दिनेश सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल ,आशीष कंसल, हरिओम गोयल ,अशोक गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,अनिल सिंघल आदि का विशेष योगदान रहा।

TAGGED:
Share This Article