RG को डा. वाजपेयी की सौगात

Shekhar Sharma
2 Min Read

ये रहे मौजूद

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सांसद निधि से रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज को कंप्यूटर यूपीएस और प्रिंटर उपलब्ध कराए

मेरठ। आरजी डिग्री कालेज को राज्यसभा के सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बड़ी सौगात दी है। इस सौगात के बाद कालेज प्रबंधन और छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए डा. वाजपेयी का आभार जताया। दरअसल डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई सांसद राज्यसभा ने अपने सांसद निधि से रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेरठ को कंप्यूटर यूपीएस और प्रिंटर उपलब्ध कराने के लिए लगभग सात 7 महीने पहले पत्र लिखा था और सितंबर के माह में यह कंप्यूटर आदि लग गए थे। आज आज रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के द्वारा अपने रिसर्च स्कॉलर और बच्चों को कंप्यूटर पर बैठकर कार्य प्रारंभ कराया गया उसे अवसर पर प्रतीक रूप में डा. वाजपेययी स्वयं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कालेज प्रबंधन से पवन भार्गव, राजीव कुमार, श्रीमती मधु मित्तल, प्रधानाचार्य प्रोफेसर निवेदिता मलिक सहित बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और उसके तत्काल बाद बेटियों को कंप्यूटर पर बैठने के लिए कहकर उनसे कार्य को प्रारंभ कराया गया। भाजपा कार्यकर्ता परिवार की ओर से आदित्य नागर, दीप गोयल रेवड़ी, कुलदीप बाल्मीकि, शिव वेद, नितिन गोस्वामी, विकास मित्तल, विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article