हथिनी माधुरी पर PETA को सुप्रीम फटकार

Shekhar Sharma
2 Min Read

हथिनी माधुरी मामले में PETA को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज होने पर ₹25,000 का जुर्माना

मेरठ। हथिनी माधुरी को लेकर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के संबंध में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया कि न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने PETA की याचिका खारिज करते हुए 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। सुदीप जैन बोले— नांदनी मठ वापसी के बाद भी माधुरी को लेकर षड्यंत्र रचने की नाकाम कोशिशें की जा रही हैं। यह शर्मसार करने वाला है। सुदीप जैन ने कहा कि हथिनी माधुरी की वनतारा से कोल्हापुर स्थित नांदनी मठ में शांतिपूर्ण वापसी के बाद से ही PETA ने एक बार फिर उसे लेकर कानूनी विवाद खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि माधुरी की घर वापसी के बाद उसके पुनर्वास को लेकर दोबारा उठाए गए सवालों पर न्यायालय ने पूर्ण विराम लगा दिया है।

PETA की याचिका खारिज

उन्होंने कहा, “माधुरी को उसके अपने घर नांदनी मठ वापस भेजे जाने के बाद भी विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई। अब PETA की याचिका खारिज होना इस प्रयास को बड़ा झटका है।” सुदीप जैन ने कहा कि माधुरी की नांदनी मठ वापसी लंबे जनसंघर्ष, कानूनी प्रयासों और समाज के निरंतर समर्थन का परिणाम रही है। उन्होंने इस पूरे मामले में पूर्व सांसद राजू शेट्टी सहित उन सभी लोगों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया, जिन्होंने माधुरी की वापसी के लिए सड़क से न्यायालय तक आवाज उठाई।


TAGGED:
Share This Article