शटर डाउन पर सरकार को सुप्रीम फटकार

Shekhar Sharma
3 Min Read

सीजेआई मेट्रो व रेल बंद करने पर नाराजगी, बोले मक्‍खी मारने को मत चलाओ हथोड़ा मत चलाओ

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर जबरदस्त सुनवाई करते हुए CJI सूर्यकांत ने मेट्रो-रेल शटर डाउन करने पर सरकार को फटकारते हुए कहा कि मक्खी मारने के लिए हथौड़ा मत चलाओ, लाखों लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि जनता परेशान न हो।  दिल्ली-गुरुग्राम के उन लाखों लोगों की रोजी-रोटी का गला क्यों घोंट रहे हो जो रोज सफर करते हैं। उनके चूल्हों का ख्याल करो। सीजेआई ने टिप्पणी की कि  “यह मुद्दा हम विचार कर चुके हैं. मेट्रो को पूरी तरह रोकना और नियंत्रित करना अलग-अलग बातें हैं। नियमन समझ में आता है, लेकिन पूरी तरह ठप करना स्वीकार्य नहीं है।”

सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता

“कानून अधिकारी के रूप में मेरी चिंता यह है कि जैसे-जैसे स्थिति विकसित होती है, एजेंसियों को कुछ छूट दी जानी चाहिए। 20 जून को आयोजकों ने अनुमति मांगी थी, जो एक दिन की थी लेकिन वह 17 दिन तक चली और कई गंभीर उल्लंघन हुए। संसद भवन के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया गया।”

दिल्ली पुलिस दे रहे चेतावनी

पुलिस ने मस्जिदों, कॉलेजों, और सार्वजनिक स्थानों पर अनाउंसमेंट कर लोगों से भड़काऊ संदेशों, अफवाहों और अवैध भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की है। दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए गली-मोहल्लों, मस्जिदों, कॉलेजों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) में लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट (घोषणाएं) कर रही है। पुलिस गली-मोहल्लों में लोगों, दुकानदारों और युवाओं से अपील कर रही है कि वे खुद को और अपने बच्चों को इस अवैध प्रदर्शन का हिस्सा बनने से रोकें। इसके साथ ही, स्थानीय दुकानदारों को प्रदर्शनकारियों को खाना या बड़े ऑर्डर सप्लाई न करने की चेतावनी भी दी जा रही है। यह विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया है। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी स्तर (गली-मोहल्लों) तक लोगों को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की चेतावनी देकर अलर्ट कर रही है।

Share This Article